Showing posts with label ms dhhoni. Show all posts
Showing posts with label ms dhhoni. Show all posts

Thursday, 20 June 2013

जो कारनामा धौनी ने किया, वो इस अंग्रेज ने भी कर दिखाया

लंदन। विकेटकीपर जोस बटलर ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान वनडे में छह खिलाड़ियों को आउट करने वाले सातवें और इंग्लैंड की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे विकेटकीपर बन गए। ये सभी छह शिकार केनिंगटन ओवल में कैच के जरिए ही हुए।

बाइस वर्षीय बटलर अब ऑस्ट्रेलिया के महान एडम गिलक्रिस्ट, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, वेस्टइंडीज के रिडले जैकब्स तथा इंग्लैंड के मैट प्रॉयर और एलेक स्टीवर्ट की सूची में शामिल हो गए हैं। गिलक्रिस्ट ने अपने शानदार करियर में छह बार यह उपलब्धि हासिल की थी।

समरसेट के टांटन में जन्मे बटलर ने फरवरी 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से आगाज किया था। वह पिछले इंग्लिश काउंटी सत्र में ससेक्स के लिए खेले थे।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)