Showing posts with label Spot Fixing in Cricket. Show all posts
Showing posts with label Spot Fixing in Cricket. Show all posts

Friday, 31 May 2013

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, फिक्सिंग पर दिया अहम बयान

नई दिल्ली। आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने चुप्पी तोड़ दी और कहा कि क्रिकेट में फिक्सिंग काफी निराशाजनक है। क्रिकेट का गलत कारणों से चर्चा में आना दुखद है। उन्होंने कहा कि जब भी क्रिकेट की बदनामी होती है तो उनके दिल का दुख होता है। 2 हफ्तों में जो कुछ भी हुआ उससे उन्हें काफी झटका लगा है।

गौरतलब है कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने फिक्सिंग पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यक्रम के बाद सचिन से जब फिक्सिंग पर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था और चुपचाप लौट गए थे, लेकिन अब उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी इंग्लैंड रवाना होने से पहले मुंबई में फिक्सिंग पर किए गए सभी सवालों पर चुप रहे, जबकि इंग्लैंड जाकर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि सही समय आने पर वह सबकुछ बोलेंगे। वहीं, दूसरी तरफ अभी भी इस मामले पर दिग्गज क्रिकेटरों ने चुप्पी साधे रखी है। इस मसले पर कोई कुछ भी नहीं बोलना चाहता।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Tuesday, 21 May 2013

बड़ा खुलासा : 2010 में कई मैच फिक्स थे, एक कप्तान भी शामिल


नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आयकर विभाग की एक ताजा रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार 2010 में भी आईपीएल के कई मुकाबले फिक्स थे। उनके पास कई खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत मौजूद हैं। यही नहीं, कुछ टीम के मालिकों को भी इसके बारे में पूरी जानकारी थी। रिपोर्ट में तो सीधे-सीधे टीम के एक कप्तान को भी इस घिनौने काम में संलिप्त बताया गया है।

इस पूरे मामले की जांच जारी है। आईपीएल के छठे सत्र में स्पॉट फिक्सिंग मामले के खुलासे के बाद नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक होटल के सीसीटीव फुटेज में श्रीसंत 17 लोगों के साथ देखे हैं। ये 17 लोग कौन हैं, इसकी छानबीन जारी है। वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस श्रीसंत को छानबीन के लिए जयपुर स्थित अतुल झला के घर ले गई थी। इसके अलावा होटल मैरिएट भ्ीा लेकर गई थी।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में शामिल तीनों खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया है। टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने इस पूरे मामले पर हैरानी जताई थी, लेकिन अब आयकर विभाग की ताजा रिपोर्ट जिसमें यह बात भी लिखी हुई है कि 2010 के दौरान मैच फिक्सिंग की बात की जानकारी टीम के कुछ मालिकों को भी थी, ने यह साबित कर दिया है कि इस प्रीमियर लीग में कौन सच्चा है और कौन झूठा, यह पता लगाना बहुत मुश्किल काम है।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Thursday, 16 May 2013

श्रीसंत के पिता बोले, धौनी और भज्जी ने फंसा ही दिया बेटे को

नई दिल्ली। आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक नई खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा श्रीसंत की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता ने सीधे तौर पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह पर आरोप लगाया है।

एक लोकल चैनल को दिए साक्षात्कार में श्रीसंत के पिता ने कहा कि उनके बेटे को सीधे तौर पर महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह ने फंसाया है। इस मामले में उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है। उसे सिर्फ फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धौनी ने उनके बेटे श्रीसंत को धमकी दी थी कि वे उनका करियर खत्म कर देंगे। वहीं, दूसरी तरफ श्रीसंत की मां ने इन आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीसंत के पिता ने भावुक होकर यह बयान दे दिया। इसमें धौनी और भज्जी का हाथ नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे श्रीसंत को भी निर्दोष बताया। गौरतलब है कि आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत समेत तीन खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, एक अन्य आरोपी क्रिकेटर अजीत चंडीला के घर वालों का कहना है कि चंडीला बेकसूर हैं। उनपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उनकी मां का कहना है कि आरोप तो भगवान पर भी लगाए जाते हैं, इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उन्हें पता है कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता।

श्रीसंत का मुंबई में उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया गया। हालांकि श्रीसंत बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे। इस मामले पर बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिलहाल तीनों खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया है। अगर ये तीनों खिलाड़ी जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनपर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)