Showing posts with label ipl news. Show all posts
Showing posts with label ipl news. Show all posts

Wednesday, 19 June 2013

इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य

लंदन। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने ग्रीम स्वान और टिम ब्रेसनन को अंतिम एकादश से बाहर रखा है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 175 रन बनाकर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही । उसके सलामी बल्लेबाज कोलिन इनग्राम (0 रन), हाशिम अमला (1 रन) बनाकर चलते बने। इसके बाद रोबिन पीटरसन (30 रन) और फाफ डू प्लेसिस (26 रन) ने विकेट पर टिकने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। एबी डीविलियर्स (0 रन), जेपी डूमुनी (3 रन) को सस्ते में आउट कर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाब बढ़ा दिया। डेविड मिलर (नाबाद 56 रन) ने मैक्लारेन (1), क्रिस मौरिस (3), रोरी केल्विेल्इट (43 रन) के साथ साझेदारी कर टीम के स्कोर को 175 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सोतसोबे (0) आउट होने वाले आखिर बल्लेबाज रहे।

टीम :

इंग्लैंड

एलिस्टर कुक, इयान बेल, जोनाथन ट्रॉट, जोई रूट, इयोन मॉर्गन, रवि बोपारा, जेसी बटलर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जेम्स ट्रेडवेल और स्टीवन फिन

दक्षिण अफ्रीका

कोलिन इनग्राम, हाशिम अमला, फॉफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, रयान मैक्लेरेन, रोबिन पीटरसन, क्रिस मौरिस, रोरी केलीनवेल्ड, लोनवाबो सोत्सोबे

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Thursday, 30 May 2013

Lesson 5 Table 1

WORDS THAT REPLACE A NAME

 Who is talking? …to whom? Whose is it?
 I talk to them. He talks to me. It is my book. It’s mine.
 He talks to them. He talks to him. It is his book. It’s his.
 She talks to them. He talks to her. It is her book. It’s hers.
 It talks to them. He talks to it. It is its book.
 You talk to them. He talks to you. It is your book. It’s yours.
 We talk to them. He talks to us. It is our book. It’s ours.
 They talk to them. He talks to them. It is their book. It’s theirs.
Its means that it belongs to it.     It is becomes it’s when shortened.
 I will do it by myself.  means, I will do it alone.
 He will do it by himself.  means, He will do it alone.
 She will do it by herself.  means, She will do it alone.
 It will do it by itself.  means, It will do it alone.
 You will do it by yourself.  means, You will do it alone.
 You will do it by yourselves.  means, You and at least one other person will do it together, but no one else will help you.
 We will do it by ourselves.  means, I and at least one other person will do it together, but no one else will help us.
 They will do it by themselves.  means, Two or more people will do it together, but no one else will help them.
www.acme-aipc.in

Wednesday, 29 May 2013

I wish I could + (verb)


You are expressing a desire to do something.

Here are some examples:

"I wish I could sing better."
"I wish I could settle the argument."
"I wish I could sail around the world."
"I wish I could remain calm during all of this."
"I wish I could remember his name."
"I wish I could replace my old car with a new one."
"I wish I could play outside."
"I wish I could go to the game with you."
"I wish I could write better."
"I wish I could own my own business."

www.acme-aipc.in

ये चार सबसे कड़े सवाल, धौनी के मुंह से नहीं निकले जवाब

मुंबई। मंगलवार को बीसीसीआइ ने चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें पत्रकारों के सवालों का जवाब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को देना था। अब ऐसे में यह सवाल ही नहीं था कि कोई पत्रकार स्पॉट फिक्सिंग को लेकर उनसे सवाल न करे। इस मामले पर पूरा देश उनकी राय जानना चाहता था, लेकिन बीसीसीआइ ने पहले से ही उनके मुंह पर ताला लगाकर भेज दिया था। यानी यह साफ था कि फिक्सिंग के सवाल पर धौनी नहीं देंगे कोई जवाब।

पत्रकारों ने फिक्सिंग से संबंधित उनसे चार सवाल पूछे और सभी सवालों पर वे या तो मुस्कुराते रहे या फिर मौन साधे रहे। जब भी कोई पत्रकार सवाल करता तो मीडिया मैनेजरस डॉ. आरएन बाबा मना कर देते और अगले सवाल के लिए कहते।

आइए, जानते हैं वो चार कठिन सवाल जिसपर धौनी सिर्फ मुस्कुराते रहे।

पहला सवाल : आईपीएल के मैचों में फिक्िसग के लगे आरोपों पर आपकी क्या राय है?

यह सवाल होते ही धौनी कुछ प्रतिक्रिया दे पाते कि मीडिया मैनेजर बीच में बोल पड़े और अगले सवाल के लिए कह दिया। धौनी शांत रहे और इधर-उधर देखने लगे।

दूसरा सवाल : आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 2000 के बाद से अभी सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। टीम के कप्तान होने के नाते इसपर आपकी क्या राय है?

धौनी बिलकुल शांत रहे और पत्रकारा को देखते रह गए। मीडिया मैनेजर फिर बीच में कूद पड़े और कहा कि यहां कोई भी फिक्सिंग को लेकर सवाल नहीं करेगा।

तीसरा सवाल : सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार विंदू दारा सिंह को कितने दिनों से जानते हैं? उनके साथ क्या रिश्ता है?

यह सवाल जैसे ही पूछा गया, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मंद-मंद मुस्कान बिखेर दी। मीडिया मैनेजर ने कहा कि आपलोग ऐसे प्रश्न ना करें। ऐसे किसी प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया जाएगा।

चौथा सवाल : अभी आप चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए जा रहे हैं। देश की जनता बाहर खड़ी है, जो यह पूछना चाहती है कि क्या आप उन्हें यह भरोसा दिला सकते हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान मैदान पर सिर्फ खेल ही होगा?

यह सवाल जैसे ही हुआ, धौनी इस बार जोर से मुस्कुराने लगे और वहां बैठे तमाम लोग हंसने लगे और यह सवाल टाल दिया गया। पत्रकार यह कहता रह गया कि यह फिक्सिंग का सवाल नहीं है, यह चैम्पियंस ट्रॉफी से संबंधित सवाल है, लेकिन धौनी शांत रहे और कोई जवाब नहीं दिया।

सवाल यह उठता है कि बीसीसीआइ ने उन्हें यहां तो मौन धारण करने के लिए कह दिया, लेकिन क्या विदेशी मीडिया के सामने भी बीच में मीडिया मैनेजर ही आएंगे। क्या टीम इंडिया का नेतृत्व करने के लिहाज से धौनी कुछ नहीं बोलेंगे। देश के तमाम क्रिकेट प्रशंसक धौनी की एक राय जानना चाहते हैं तो क्या विदेशों में भी धौनी ऐसे ही शांत रहेंगे?

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Tuesday, 28 May 2013

Do you mind if I + (verb)


You are asking someone in present tense if they object to something you are asking.

Here are some examples:

"Do you mind if I excuse myself?"
"Do you mind if we left early?"
"Do you mind if I take a nap?"
"Do you mind if I ask your mom?"
"Do you mind if it snows?"

You could also use the word 'would'

Here are some examples:

"Would you mind if we went out to eat?"
"Would you mind if I opened the window?"
"Would you mind telling me what you're doing?"
"Would you mind being quiet for a minute?"
"Would you mind if I changed the channel?"

www.acme-aipc.in

Can I get + (noun)














The phrase 'Can I get' can be used in a couple different ways. You can use it to ask a question.

Here are some examples:

"Can I get a cup of water?"
"Can I get a dog?"
"Can I get lunch?"
"Can I get sugar in my coffee?"
"Can I get popcorn at the movie?"

You can also use it when offering to help someone or do something for them.

Here are some examples:

"Can I get you another drink?"
"Can I help you move that?"
"Can I recommend a good place to eat?"
"Can I take you home?"
"Can I help you finish your project?"

www.acme-aipc.in

Can I + (verb)

When ending a sentence with a question mark (?) you are asking the person or people you are talking to a question for which you would like an answer. Here you are asking permission to do a particular action.

Here are some examples:

"Can I answer your question?"
"Can I attend the event?"
"Can I move to another spot?"
"Can I call you tomorrow?"
"Can I complete this later?"
"Can I explain myself?"
"Can I help you with your homework?"
"Can I include you in our plans?"
"Can I introduce you to my co-workers?"
"Can I inform you of some bad news?"

www.acme-aipc.in

क्रिकेटर्स को मॉडल्स भेजता था विंदू, एक रात का देता था एक लाख!

मुंबई। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार विंदू दारा सिंह सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हुआ था। एक टीवी चैनल के अनुसार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को जूहु स्थित नोवेटल होटल के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है।

यह वही होटल है, जहां बुकी पवन जयपुर ठहरा हुआ था। सूत्रों के अनुसार विंदू दारा सिंह क्रिकेटर्स और अंपायर को अपने वस में करने के लिए मॉडल्स की सप्लाई करता था। इसके लिए वह मॉडल्स को एक रात के लिए एक लाख रुपये भी देता था। होटल से बरामद सीसीटीवी फुटेज में ऐसी ही दो मॉडल्स सामने आई, जिससे मुंबई पुलिस ने पूछाताछ की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी यह खुलासा हुआ था कि विंदू स्पॉट फिक्सिंग में फंसे क्रिकेटर श्रीसंत को लड़कियां सप्लाई करता था। विंदू दारा सिंह पर आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग में बिचौलिये की भूमिका निभाने का आरोप लगा है। विंदू बुकी तक क्रिकेटर्स की जानकारी पहुंचाता था। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन के भी पैसे लगाता था। मयप्पन हवाला के जरिए विंदू तक पैसे भेजता था।

वहीं, इससे पहले दिल्ली पुलिस को एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें श्रीसंत लड़की से साफतौर पर सौदेबाजी करते हुए देखे गए हैं। इस दौरान उनका बुकी दोस्त जीजू जनार्दन भी मौजूद है।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Monday, 27 May 2013

श्रीनिवासन ने सचिन के साथ ऐसा क्यों किया? दिखी अजीब घटना

कोलकाता। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराते ही आईपीएल 6 का खिताब पहली बार जीतते ही मुंबई इंडियंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरी टीम स्टेडियम में घूम-घूमकर जीत का जश्न मना रही थी। इसी बीच एक मौका ऐसा आया जब बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी देने आए और सचिन के आगे आते ही वे धीरे से खिसक गए।

दरअसल, यह पूरा वाकया कुछ यूं हुआ। श्रीनिवासन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी दे रहे थे। उनके पीछे मुंबई की पूरी टीम खड़ी थी। रोहित शर्मा ने ट्रॉफी लेने के लिए रिकी पोंटिंग को भी बुलाया। इसी बीच श्रीनिवासन के पीछे खड़े हरभजन सिंह को आईपीएल से संन्यास ले चुके सचिन तेंदुलकर की याद आई। वे सचिन को ढूंढ़ने लगे। सचिन वहीं खिलाड़ियों के बीच खड़े थे।

इसके बाद भज्जी ने सचिन का हाथ पकड़कर ट्रॉफी लेने के लिए खींचा। सचिन ने उन्हें मना किया, लेकिन वे रुक नहीं पाए। भज्जी ने उन्हें खींच लिया। जैसे ही सचिन आगे आते गए, श्रीनिवासन धीरे-धीरे खिसकते गए और सचिन जब ट्रॉफी के पास पहुंचे, तबतक श्रीनिवासन वहां से जा चुके थे। बहरहाल, मुंबई इंडियंस पर श्रीनिवासन के जाने का कोई असर नहीं पड़ा और फिर सचिन के हाथों में आईपीएल 6 की ट्रॉफी थमाई गई।

इस जीत से सचिन तेंदुलकर काफी उत्साहित दिखे। मुंबई के जीतते ही उन्होंने आईपीएल को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उस दौरान उनके साथ उनकी पत्‍‌नी अंजलि भी मौजूद थीं।


Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Lesson 5c

Complete each sentence.
 

5.1h
Complete the following sentences with “them here every evening.”
I always meet (I always meet them here every evening.) / He always meets (He always meets them here every evening.) / You always meet (You always meet them here every evening.) / We always meet (We always meet them here every evening.) / They always meet (They always meet them here every evening.)

Complete the following sentences with “them here after work.”
I always met (I always met them here after work.) / She always met (She always met them here after work.) / You always met (You always met them here after work.) / We always met (We always met them here after work.) / They always met (They always met them here after work.)

Complete the following sentences with “them all before evening.”
I will meet (I will meet them all before evening.) / She will meet (She will meet them all before evening.) / You will meet (You will meet them all before evening.) / We will meet (We will meet them all before evening.) / They will meet (They will meet them all before evening.)

5.1i
Complete the following sentences with “first.”
I never speak (I never speak first.) / He never speaks (He never speaks first.) / You never speak (You never speak first.) / We never speak (We never speak first.) / They never speak (They never speak first.)
Complete the following sentences with “longer than we wanted.”
I spoke (I spoke longer than we wanted.) / She spoke (She spoke longer than we wanted.) / You spoke (You spoke longer than we wanted.) / We spoke (We spoke longer than we wanted.) / They spoke (They spoke longer than we wanted.)

Complete the following sentences with “unless we must leave.”
I will speak (I will speak unless we must leave.) / She will speak (She will speak unless we must leave.) / You will speak (You will speak unless we must leave.) / We will speak (We will speak unless we must leave.) / They will speak (They will speak unless we must leave.)
 

5.2 
Repeat each sentence after saying, “I told you I want ____________.” I will say “to lift it.” You will answer, “I told you I want to lift it.”

5.2a to lift it
(I told you I want to lift it.) I told you I want to lift it. (I told you I want to lift it.)

5.2b to hide it
(I told you I want to hide it.) I told you I want to hide it. (I told you I want to hide it.)

5.2c to choose a place
(I told you I want to choose a place.) I told you I want to choose a place. (I told you I want to choose a place.)

5.2d to tell my father
(I told you I want to tell my father.) I told you I want to tell my father. (I told you I want to tell my father.)

5.2e to see the bus stop
(I told you I want to see the bus stop.) I told you I want to see the bus stop. (I told you I want to see the bus stop.)

5.2f to find a bathroom
(I told you I want to find a bathroom.) I told you I want to find a bathroom. (I told you I want to find a bathroom.)

5.2g to receive some money
(I told you I want to receive some money.) I told you I want to receive some money. (I told you I want to receive some money.)

5.2h to call before I leave
(I told you I want to call before I leave.) I told you I want to call before I leave. (I told you I want to call before I leave.)

5.2i to show my personal identification
(I told you I want to show my personal identification.) I told you I want to show my personal identification. (I told you I want to show my personal identification.)

5.2j to prove how much insurance I have
(I told you I want to prove how much insurance I have.) I told you I want to prove how much insurance I have. (I told you I want to prove how much insurance I have.

5.2k to say something for each of us
(I told you I want to say something for each of us.) I told you I want to say something for each of us. (I told you I want to say something for each of us.)

Saturday, 25 May 2013

फिक्सिंग में फंसे गेल, गिफ्ट में ली थी चार लाख की ज्यूलरी


नई दिल्ली। आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच के दौरान एक और खुलासा हुआ है। फिक्सिंग में चर्चा में आए जयपुर के ज्वेलर्स पवन और संजय ने मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को 4.25 लाख रुपये के गहने तोहफे के रूप में दिए थे। इन दोनों भाइयों ने गेल को टोंक रोड स्थित अपने शोरूम पर बुलाया था। उसी दौरान उन्हें इतने महंगे तोहफे दिए गए।

गौरतलब है कि इस शोरूम पर स्पॉट फिक्सिंग में फंस चुके क्रिकेटर एस. श्रीसंत और अभिनेता विंदू दारा सिंह भी जा चुके हैं। इनके अलावा कई और क्रिकेटर्स भी इस शोरूम पर जा चुके हैं। 29 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक मुकाबला जयपुर में खेला गया था। इसके अगले ही दिन 30 अप्रैल को गेल इस शोरूम पर गए और करीब एक घंटे तक वहां समय बिताया।

फिलहाल पुलिस इन दोनों ज्वेलर बंधुओं के कॉल रिकॉ‌र्ड्स की जांच कर रही है। इसके बाद यह भी सवाल खड़ा होता है कि इन्होंने गेल को इतना महंगा गिफ्ट क्यों दिया? कहीं, इसके पीछे ज्वेलर्स बंधुओं की कोई साजिश तो नहीं थी।

Friday, 24 May 2013

राजस्थान-मुंबई मैच : पहली बार लगाए गए 135 कैमरे


कोलकाता। आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग सामने आने के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई है। इसी मद्देनजर यहां ईडेन गार्डस में आज होने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए स्टेडियम के अंदर 135 कैमरे लगाए गए हैं। आईपीएल में पहली बार किसी मैच के लिए इतने कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होनी है।

गौरतलब है कि इस मामले में जो तीन क्रिकेटर एस. श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण हिरासत में लिए गए हैं, वे राजस्थान रॉयल्स के ही सदस्य थे। फिलहाल टीम प्रबंधन ने उनसे नाता तोड़ लिया है। आज के मैच के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके। इसके अलावा कोई भी दर्शक आज के मैच में कागज का एक टुकड़ा भी मैदान के अंदर नहीं ले जा सकता।

दर्शकों पर नजर रखने के लिए एक अलग टीम बनाई गई है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस में आज जो भी टीम जीतेगी, वह रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Thursday, 23 May 2013

Teacher !!


आखिर ऐसा क्या हुआ जो मैदान पर ही रोने लगीं शिल्पा शेट्टी


नई दिल्ली। बुधवार को आईपीएल 6 के एलिमिनेटर मुकाबले में जैसे ही राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया, बॉलीवुड अभिनेत्री और राजस्थान की मालकिन शिल्पा शेट्टी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सकीं और मैदान पर ही रोने लगीं। स्पॉट फिक्सिंग के बाद उनकी टीम पर लगे काले धब्बे से शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ सभी खिलाड़ी काफी परेशान थे।

आलम यह था कि यह मामला सामने आने के बाद ही राजस्थान की भिड़ंत सनराइजर्स से हुई थी, जिसमें उसे 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में राजस्थान के खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया था, वैसा पिछले किसी मुकाबले में नहीं किया था। यानी उनके चेहरे पर फिक्सिंग का साफ-साफ तनाव झलक रहा था। दुखी शिल्पा शेट्टी भी उस मुकाबले में नहीं आई थीं, लेकिन बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में वे टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम में मौजूद थीं, जिसकी टीम को शख्त जरूरत थी।

मैच से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मुश्किलों से घिरी राजस्थान की टीम यह मुकाबला हार जाएगी। हो भी ऐसा ही रहा था, क्योंकि 133 रनों के छोटे से लक्ष्य को हासिल करने के लिए राजस्थान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। शिल्पा काफी मायूस दिख रही थीं, लेकिन जैसे ही ब्रैड हॉज ने पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई, शिल्पा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

वे दौड़कर मैदान पर आई और हॉज को गले लगाया। जैसे ही उन्होंने हॉज को गले लगाया, वे भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके पति राज कुंद्रा उनके इस रूप को देखते रह गए। माहौल काफी भावुक हो चुका था। कप्तान द्रविड़ भी मैदान पर दौड़े-दौड़े आए और हॉज को कस कर गले लगा लिया। राजस्थान टीम को जीत की कितनी जरूरत थी, वह सभी के हाव-भाव से साफ दिख रहा था। यह शानदार जीत फिक्सिंग के सदमे से टीम को उबरने में जरूर मदद करेगा।

अब क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। यह मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता के ईडेन गार्डस में खेला जाएगा।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Wednesday, 22 May 2013

दिल्ली में आज आमने-सामने होंगे राजस्थान, हैदराबाद


नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीमें आज फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के एलिमिनेर मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस मैच में हारने वाली टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी जबकि जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में 24 मई को कोलकाता में मुम्बई इंडियंस से भिड़ेगी। दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को कोटला में ही मुम्बई इंडियंस को हराकर लगातार चौथी और कुल पांचवीं बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 

राजस्थान और सनराइजर्स ने लीग स्तर पर 16 में से 10-10 मैच जीते हैं और दोनों को 20-20 अंकों के साथ प्लेऑफ दौर में पहुंचने का मौका मिला। राजस्थान ने हालांकि सनराइजर्स की तुलना में दो दिन पहले ही प्लेऑफ की टिकट कटा लिया था, लेकिन सनराइजर्स को अपने अंतिम लीग मैच के 19वें ओवर तक इसके लिए संघर्ष करना पड़ा था। 

इस लिहाज से राजस्थान बेहतर स्थिति में है, लेकिन लीग स्तर का प्रदर्शन प्लेऑफ में मायने नहीं रखता। यहां नए सिरे से शुरुआत करनी होती है। सनराइजर्स ने जहां धमाकेदार जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट कटाया है, वहीं राजस्थान ने अपने अंतिम मैच में हार के साथ लीग स्तर का समापन किया।

हैदराबाद में 17 मई को सनराइजर्स ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की संभावनाओं को जिंदा रखा था। स्पॉट फिक्सिंग मामले ने राजस्थान के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बुरा असर डाला था और इसका असर उनके प्रदर्शन पर साफ दिखा। आईपीएल-6 में राजस्थान और सनराइजर्स के बीच अब तक बराबरी का मुकाबला हुआ है। राजस्थान ने अपने घर में सनराइजर्स को मात दी थी, जिसका हिसाब सनराइजर्स ने हैदराबाद में चुकता कर लिया था। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि पलड़ा किसका भारी है।

Tuesday, 21 May 2013

बड़ा खुलासा : 2010 में कई मैच फिक्स थे, एक कप्तान भी शामिल


नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आयकर विभाग की एक ताजा रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार 2010 में भी आईपीएल के कई मुकाबले फिक्स थे। उनके पास कई खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत मौजूद हैं। यही नहीं, कुछ टीम के मालिकों को भी इसके बारे में पूरी जानकारी थी। रिपोर्ट में तो सीधे-सीधे टीम के एक कप्तान को भी इस घिनौने काम में संलिप्त बताया गया है।

इस पूरे मामले की जांच जारी है। आईपीएल के छठे सत्र में स्पॉट फिक्सिंग मामले के खुलासे के बाद नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक होटल के सीसीटीव फुटेज में श्रीसंत 17 लोगों के साथ देखे हैं। ये 17 लोग कौन हैं, इसकी छानबीन जारी है। वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस श्रीसंत को छानबीन के लिए जयपुर स्थित अतुल झला के घर ले गई थी। इसके अलावा होटल मैरिएट भ्ीा लेकर गई थी।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में शामिल तीनों खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया है। टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने इस पूरे मामले पर हैरानी जताई थी, लेकिन अब आयकर विभाग की ताजा रिपोर्ट जिसमें यह बात भी लिखी हुई है कि 2010 के दौरान मैच फिक्सिंग की बात की जानकारी टीम के कुछ मालिकों को भी थी, ने यह साबित कर दिया है कि इस प्रीमियर लीग में कौन सच्चा है और कौन झूठा, यह पता लगाना बहुत मुश्किल काम है।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Monday, 20 May 2013

जब गिली की हरकत देख दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए


आईपीएल के छठे सत्र में सभी टीमें अपने कोटे के 16-16 मुकाबले खेल चुकी हैं। इस दौरान मैदान पर कई मजेदार घटनाएं देखने को मिलीं, जिसने दर्शकों को हंसते-हंसते लोट-पोट कर दिया। इन्हीं घटनाओं में शामिल है गिलक्रिस्ट की एक हरकत जो उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में की। गिली के उस हरकत ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

किंग्स इलेवन पंजाब का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ था। पंजाब पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी थी। ऐसे में उसके पास अब पाने के लिए कुछ भी नहीं था। उस मुकाबले में उनके खिलाड़ी बिंदास होकर खेल रहे थे। कप्तान और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने टॉस के दौरान ही कह दिया था कि आईपीएल का वह उनका आखिर मुकाबला था। ऐसे में वे आखिरी मुकाबले में कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिसे वे और उनके प्रशंसक जीवनभर याद रख सकें।

इसी मद्देनजर उन्होंने मुंबई की पारी का आखिरी ओवर डालने का फैसला किया और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा। इसे देख तमाम दर्शक हैरान हो गए। किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी कि गिली कुछ ऐसा करने वाले हैं। बहरहाल, उन्होंने तमाम क्षेत्ररक्षकों को अपने अनुसार खड़ा किया। स्ट्राइक पर मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह थे। मुकाबला दिलचस्प था।

अब सभी को बेसब्री से गिली के पहली गेंद का इंतजार था। हरभजन भी बड़ा शॉट लगाने को तैयार थे। गिली ने गेंद फेंकी और हरभजन ने एक हाथ से लॉन्ग ऑन पर हवा में शॉट खेला, लेकिन वहां पहले से ही पंजाब के गुरकीरत सिंह मुस्तैदी के साथ खड़े थे। ये गुरकीरत सिंह वही हैं, जिन्होंने आईपीएल के इसी सीजन में बाउंड़ी लाइन पर डाइव लगाकर एक जबरदस्त कैच लपका था। ऐसे में उनसे कैच छूटने का कोई चांस नहीं था।

गुरकीरत ने आसानी से कैच लपक लिया और गिली को उनके आईपीएल करियर की पहली गेंद पर विकेट मिल गया। वह मुंबई का आखिरी विकेट था। गिली ने आईपीएल करियर में सिर्फ एक गेंद की और उसपर भी उन्हें विकेट मिल गया। उन्हें जैसे ही विकेट मिला, मानो उन्हें उनकी मंजिल मिल गई। वे चारों तरफ खुशी के मारे उछलने लगे। साथी खिलाड़ी उन्हें गले लगाने को बेताब थे, लेकिन वे मस्ती में डूबना चाहते थे। उन्होंने कई तरह के डांस किए, लेकिन सबसे अधिक हरभजन सिंह वाले स्टेप्स किए। यह देख तमाम दर्शक ठहाके लगाने लगे। खिलाड़ी भी उनके साथ मस्ती में खो गए।

मैच समाप्ति के बाद गिली से जब पूछा गया कि आपने डैरेन सैमी का स्टेप नहीं किया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि वे भूल गए थे। उन्हें डैरेन सैमी का स्टेप याद नहीं था। गिलक्रिस्ट ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में इस गेंद से पहले लिस्ट ए के मुकाबले में 12 गेंदें फेंकी हैं, लेकिन उनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Saturday, 18 May 2013

रॉयल चैलेंजर्स को चेन्नई के खिलाफ दर्ज करनी होगी जीत


बेंगलुरू : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 70वें मुकाबलें में आज जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम विराट कोहली की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसके सामने करो या मरो की स्थिति होगी। 

रॉयल चैलेंजर्स को आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में चल रही शीर्ष टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शनिवार को ग्रुप चरण का अपना आखिरी मैच खेलना है। रॉयल चैलेंजर्स के अब तक 15 मैचों में 16 अंक हैं।

पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स को उनके घरेलू एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार छह जीत दर्ज करने के बाद आखिरी मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न सिर्फ पंजाब ने दो अंक अर्जित किए बल्कि रॉयल चैलेंजर्स के लिए प्लेऑफ की सबसे बड़ी चुनौती भी बनकर उभरी।

अब रॉयल चैलेंजर्स के साथ प्लेऑफ के लिए प्रतिद्वंद्विता करने वाली दो टीमें हैं- 14 मैचों में 16 अंक हासिल करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद और 15 मैचों में 14 अंक जुटाने वाली किंग्स इलेवन की टीम।

हालांकि आज सुपर किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स किंग्स इलेवन को इस दौड़ से बाहर कर सकती है, लेकिन उसका प्लेऑफ में जाना तभी संभव है जब सनराइजर्स अपना आखिरी मुकाबला हार जाए।

दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में सुपर किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है तथा आईपीएल-6 के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में उस पर कोई दबाव नहीं होगा और सुपर किंग्स इस मैच को जितकर शीर्ष दो टीमों में बनी रहना चाहेगी क्योंकि इससे उसका इसी वर्ष आगे होने वाले चैम्पियंस लीग में खेलना पक्का हो जाएगा।

आईपीएल-6 में पिछले महीने दोनों टीमों के बीच इससे पहले चेन्नई में हुई भिड़ंत में सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर नाटकीय अंदाज में जीत हासिल की थी। 

Friday, 17 May 2013

आज राजस्थान रॉयल्स का एक और मुकाबला, सनराइजर्स से भिड़ंत


यह जानते हुए कि एक और हार से फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो सकती हैं, सनराइजर्स हैदराबाद शुक्रवार रात राजस्थान रॉयल्स के साथ भिड़ने वाली है। टी-20 क्रिकेट हमेशा ही रोमांचक होता है, लेकिन इस तरह के दांव पर लगे मैचों में बड़े खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिल जाते हैं।

राजस्थान रॉयल्स भले ही इस मैच में फेवरेट है, लेकिन मेरा समर्थन सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। खासतौर पर तब जब रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद उनके चारों ओर गहरे काले बादल छाए हुए हैं। सब कुछ खोने के साथ, मुझे लगता है कि सनराइजर्स का घरेलू पिच पर बढि़या प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड काम आएगा और वह प्लेऑफ में आखिरी जगह पर कब्जा करने के लिए जी जान लगा देंगे।

स्पिनर अमित मिश्रा और करन शर्मा का किरदार अहम रहेगा, लेकिन मैच में जबरदस्त अंतर पैदा करने वाले खिलाड़ी डेल स्टेन ही हैं। स्टेन की दायें हाथ के बल्लेबाज को गति के साथ गेंद को स्विंग कराने की क्षमता लाजवाब है। साथ ही अपने लाइन और लेंथ को बरकरार रखते हुए वह बल्लेबाजों का फ्रंट फुट पर खेलना मुश्किल कर देते हैं। उन्होंने न केवल मुझे इस टूर्नामेंट में बल्कि पिछले कुछ सालों में खासा प्रभावित किया है। बल्लेबाजों की अगर बात करें तो शिखर धवन, पार्थिव पटेल, डेरेन सैमी और हनुमा विहारी का भी रोल अहम होगा।

आईपीएल-6 में दूसरी तरफ, इस हफ्ते शीर्ष टीमों को ऊपर नीचे होते देखना काफी रोमांचक है। पहले चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स के नीचे आ गई। बाहर से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सुपरकिंग्स ऐसा खेल रहे थे जैसे कि जीत उनकी झोली में है। मगर चार विकेट खोकर राजस्थान ने मैच में वापसी की। वहां से ऐसा लगा कि रॉयल्स ने कमर कस ली है, लेकिन फिर अगले ही मैच में वह मुंबई इंडियंस से हार गई। राजस्थान ने शीर्ष दो में बने रहने का मौका गंवा दिया। और वह इस बात से बेहद निराश जरूर होंगे। मेरे हिसाब से एक खराब निर्णय पर पहले ही ओवर में कप्तान राहुल द्रविड़ को खोकर राजस्थान की टीम बदकिस्मत रही। लेकिन यही क्रिकेट है। मैच के बाद जो कुछ भी द्रविड़ ने कहा, साफ जाहिर होता है कि उनमें वह बात है जिसकी वजह से उन्हें विश्व क्रिकेट की शीर्ष टोली में शुमार किया जाता है।
                                                                                               
Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Thursday, 16 May 2013

श्रीसंत के पिता बोले, धौनी और भज्जी ने फंसा ही दिया बेटे को

नई दिल्ली। आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक नई खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा श्रीसंत की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता ने सीधे तौर पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह पर आरोप लगाया है।

एक लोकल चैनल को दिए साक्षात्कार में श्रीसंत के पिता ने कहा कि उनके बेटे को सीधे तौर पर महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह ने फंसाया है। इस मामले में उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है। उसे सिर्फ फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धौनी ने उनके बेटे श्रीसंत को धमकी दी थी कि वे उनका करियर खत्म कर देंगे। वहीं, दूसरी तरफ श्रीसंत की मां ने इन आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीसंत के पिता ने भावुक होकर यह बयान दे दिया। इसमें धौनी और भज्जी का हाथ नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे श्रीसंत को भी निर्दोष बताया। गौरतलब है कि आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत समेत तीन खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, एक अन्य आरोपी क्रिकेटर अजीत चंडीला के घर वालों का कहना है कि चंडीला बेकसूर हैं। उनपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उनकी मां का कहना है कि आरोप तो भगवान पर भी लगाए जाते हैं, इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उन्हें पता है कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता।

श्रीसंत का मुंबई में उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया गया। हालांकि श्रीसंत बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे। इस मामले पर बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिलहाल तीनों खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया है। अगर ये तीनों खिलाड़ी जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनपर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)