Showing posts with label Cricket match shreelanka mahela jaywardne. Show all posts
Showing posts with label Cricket match shreelanka mahela jaywardne. Show all posts

Tuesday, 25 June 2013

FOREIGN WORD AND PHRASES

Foreign words and phrases are generally not asked directly. But the knowledge of foreign words and phrases will help you in reading comprehension and other types of common questions. So, make yourself familiar with the common foreign words and phrases.


Ab initio : from the beginning.

Ab origin : from the origin.
Addenda : list of additions. (addenda to a book ) 
Advalorem : according to value.
Ad hoc : a body elected or appointed lor a definite work. (ad hoc committee)

Prepared By : Jatinder Budhiraja ( 9810513909 )
www.acmeentranceexpert.com

Friday, 21 June 2013

धौनी के धुरंधरों का कहर, भारत ने श्रीलंका को रौंद डाला

कार्डिफ। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका के तीन अहम विकेट चटकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब भारत का फाइनल में मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से रविवार को एजबेस्टन में होगा।

मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।तिलकरत्‍‌ने दिलशान ने कुछ तेज खेलने की कोशिश जरूर की थी, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वे क्रीज पर खड़े नहीं रह सके और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद थिरिमाने को प्रमोट कर बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा गया। भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई जबकि दूसरा विकेट इशांत शर्मा ने हासिल किया।
भुवनेश्वर ने कुशल परेरा (4) को सुरेश रैना के हाथों कैच आउट करा दिया जबकि थिरिमने भी रैना ही के हाथों स्लिप पर कैच हुए। रैना की फिल्डिंग का जादू यहीं नहीं थमा, मैच के 18वें ओवर में इशांत की गेंद पर कुमार संगकारा भी बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश में बाहरी किनारा ले बैठे और एक बार फिर रैना के हाथों में गेंद आई और लंका को तीसरा झटका भी लग गया। इसके बाद काफी देर तक पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने पिच पर मौजूदा कप्तान मैथ्यूज के साथ काफी देर तक टिके रहे लेकिन रवींद्र जडेजा ने जयवर्धने को बोल्ड करते हुए टूर्नामेंट में अपना दसवां विकेट झटका और यह जोड़ी तोड़ दी।

जयवर्धने ने 63 गेंदों पर 38 रन बनाए। फिर 158 के स्कोर पर मैथ्यूज खराब शॉट खेल गए और भुवनेश्वर ने उनका कैच पकड़ लिया। मैथ्यूज ने 51 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज पिच पर संभलता नजर नहीं आया। 160 के स्कोर पर परेरा (0) और ठीक दो रन के अंदर कुलसेकरा (1) भी आउट हो गए। इसके बाद 171 के स्कोर पर जीवन मेंडिस भी स्टंप हो गए और श्रीलंका को लगा आठवां झटका। इसके बाद दिलशान अपनी चोट से उबरते हुए पिच पर जरूर आए लेकिन गेंदें कुछ ही शेष बाकी थीं जिस वजह से वह कुछ खास नहीं कर पाए और अंत में श्रीलंका 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी। भारत की तरफ से अश्विन और इशांत ने 3-3 जबकि भुवनेश्वर और जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किए।

भारतीय गेंदबाजों ने अपने जानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर ही खड़ा करने दिया और जवाब में उतरे भारतीय टीम के ओपनर्स ने भी निराश ना करते हुए सधी हुई शुरुआत की, हालांकि रोहित शर्मा 33 रन बनाकर मैथ्यूज की गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन फिर भी वह अपना काम कर गए। रोहित के बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने खेल को आगे बढ़ाया और 65 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया। धवन ने इसी बीच मेंडिस की गेंद पर स्टंप होने से पहले 92 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के दम पर 68 रनों की पारी खेली। धवन के बाद कोहली और रैना ने मोर्चा संभाला और आखिरी के बचे कुछ रन आराम से पूरे कर लिए और अपनी टीम को लक्ष्य तक महज 35 ओवरों में पहुंचा दिया। विराट ने 64 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि सुरेश रैना विनिंग शॉट लगाने के साथ 7 रन पर नाबाद रहे। अब फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran)

Wednesday, 19 June 2013

Lesson 8g (8.4 Repeat each sentence)

8.4c
Complete the following sentences with “more every day.”
I suffer (I suffer more every day.) / He suffers (He suffers more every day.) / You suffer (You suffer more every day.) / We suffer (We suffer more every day.) / They suffer (They suffer more every day.)

Complete the following sentences with “to think of their ignorance.”
I suffered (I suffered to think of their ignorance.) / She suffered (She suffered to think of their ignorance.) / You suffered (You suffered to think of their ignorance.) / We suffered (We suffered to think of their ignorance.) / They suffered (They suffered to think of their ignorance.)

Complete the following sentences with “even to do them a favor.”
I will suffer (I will suffer even to do them a favor.) / He will suffer (He will suffer even to do them a favor.) / You will suffer (You will suffer even to do them a favor.) / We will suffer (We will suffer even to do them a favor.) / They will suffer (They will suffer even to do them a favor.)

8.5 Repeat each word (irregular verbs).

8.5a
TO THINK (to think) / She promised to think. (She promised to think.)

Think. (Think.) / Please think. (Please think.)

thinking (thinking) / He is thinking. (He is thinking.)

thought (thought) / it is thought (it is thought) / it was thought (it was thought) / it will be thought (it will be thought)

I think (I think) / he thinks (he thinks) / she thinks (she thinks) / it thinks (it thinks) / you think (you think) / we think (we think) / they think (they think)
I thought (I thought) / he thought (he thought) / she thought (she thought) / it thought (it thought) / you thought (you thought) / we thought (we thought) / they thought (they thought)

I will think (I will think) / he will think (he will think) / she will think (she will think) / it will think (it will think) / you will think (you will think) / we will think (we will think) / they will think (they will think)

Lesson 8f (8.4 Repeat each sentence.)

8.4a
Complete the following sentences with “beside it each afternoon.” I will say, “I remain.” You will answer, “I remain beside it each afternoon.”
I remain. (I remain beside it each afternoon.) / He remains (He remains beside it each afternoon.) / You remain (You remain beside it each afternoon.) / We remain (We remain beside it each afternoon.) / They remain (They remain beside it each afternoon.)

Complete the following sentences with “as if there was no noise.”
I remained (I remained as if there was no noise.) / She remained (She remained as if there was no noise.) / You remained (You remained as if there was no noise.) / We remained (We remained as if there was no noise.) / They remained (They remained as if there was no noise.)

Complete the following sentences with “when the leader comes.”
I will remain (I will remain when the leader comes.) / He will remain (He will remain when the leader comes.) / You will remain (You will remain when the leader comes.) / We will remain (We will remain when the leader comes.) / They will remain (They will remain when the leader comes.)

8.4b
Complete the following sentences with “more every day.”
I separate (I separate more every day.) / He separates (He separates more every day.) / You separate (You separate more every day.) / We separate (We separate more every day.) / They separate (They separate more every day.)
Complete the following sentences with “the crowd by means of this.”

I separated (I separated the crowd by means of this.) / She separated (She separated the crowd by means of this.) / You separated (You separated the crowd by means of this.) / We separated (We separated the crowd by means of this.) / They separated (They separated the crowd by means of this.)

Complete the following sentences with “all my books.”
I will separate (I will separate all my books.) / He will separate (He will separate all my books.) / You will separate (You will separate all my books.) / We will separate (We will separate all my books.) / They will separate (They will separate all my books.)

Tuesday, 18 June 2013

श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत

श्रीलंका ने अनुभवी क्रिकेटर महेला जयवर्धने की नाबाद 84 रन की पारी के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सोमवार को यहां ग्रुप ए मैच में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

श्रीलंका ने जयवर्धने के 11 चौके जड़ित 81 गेंद के अर्धशतक से आठ विकेट पर 253 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.3 ओवर में 233 रन पर सिमट गयी।

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के साथ ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये इस लक्ष्य को 29.1 ओवर में हासिल करने की जरूरत थी, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गयी, जिससे श्रीलंका ने अगले दौर में जगह बना ली।
अब 19 जून को पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड (ग्रुप ए की शीर्ष टीम) और दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप बी की दूसरी स्थान की टीम) के बीच होगा जबकि 20 जून को भारत (ग्रुप ए की शीर्ष टीम) की भिडंत श्रीलंका (ग्रुप बी में दूसरे स्थान की टीम) से होगी।
ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये तेजी से रन बनाने की कोशिश में जल्दी जल्दी विकेट खो दिये। टीम 29.1 ओवर में आठ विकेट पर 189 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।

श्रीलंका के लिये नुआन कुलशेखरा ने नौ ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि रंगना हेराथ ने 48 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले। लसिथ मलिंगा, शमिंडा इरांगा, एंजेलो मैथ्यूज और तिलकरत्ने दिलशान के नाम एक एक विकेट रहा।

Sabhar (Courtesy - Hindustan)