Showing posts with label ct2013. Show all posts
Showing posts with label ct2013. Show all posts

Wednesday, 19 June 2013

इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य

लंदन। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने ग्रीम स्वान और टिम ब्रेसनन को अंतिम एकादश से बाहर रखा है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 175 रन बनाकर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही । उसके सलामी बल्लेबाज कोलिन इनग्राम (0 रन), हाशिम अमला (1 रन) बनाकर चलते बने। इसके बाद रोबिन पीटरसन (30 रन) और फाफ डू प्लेसिस (26 रन) ने विकेट पर टिकने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। एबी डीविलियर्स (0 रन), जेपी डूमुनी (3 रन) को सस्ते में आउट कर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाब बढ़ा दिया। डेविड मिलर (नाबाद 56 रन) ने मैक्लारेन (1), क्रिस मौरिस (3), रोरी केल्विेल्इट (43 रन) के साथ साझेदारी कर टीम के स्कोर को 175 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सोतसोबे (0) आउट होने वाले आखिर बल्लेबाज रहे।

टीम :

इंग्लैंड

एलिस्टर कुक, इयान बेल, जोनाथन ट्रॉट, जोई रूट, इयोन मॉर्गन, रवि बोपारा, जेसी बटलर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जेम्स ट्रेडवेल और स्टीवन फिन

दक्षिण अफ्रीका

कोलिन इनग्राम, हाशिम अमला, फॉफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, रयान मैक्लेरेन, रोबिन पीटरसन, क्रिस मौरिस, रोरी केलीनवेल्ड, लोनवाबो सोत्सोबे

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Tuesday, 18 June 2013

Lesson 8e { 8.3 Repeat each word (regular verbs). }

8.3b

TO ANNOUNCE (to announce) / She promised not to announce it. (She promised not to announce it.)

Announce. (Announce.) / Please don’t announce it. (Please don’t announce it.)

announcing (announcing) / She is announcing it. (She is announcing it.)

announced (announced) / it is announced (it is announced) / it was announced (it was announced) / it will be announced (it will be announced)

I announce (I announce) / he announces (he announces) / she announces (she announces) / it announces (it announces) / you announce (you announce) / we announce (we announce) / they announce (they announce)

I announced (I announced) / he announced (he announced) / she announced (she announced) / it announced (it announced) / you announced (you announced) / we announced (we announced) / they announced (they announced)

I will announce (I will announce) / he will announce (he will announce) / she will announce (she will announce) / it will announce (it will announce) / you will announce (you will announce) / we will announce (we will announce) / they will announce (they will announce)
8.3c
TO MURDER (to murder) / She promised not to murder. (She promised not to murder.)
Murder. (Murder.) / Please don’t murder. (Please don’t murder.)

murdering (murdering) / She is murdering it. (She is murdering it.)

murdered (murdered) / it is murdered (it is murdered ) / he was murdered (he was murdered) / he will be murdered (he will be murdered)

I murder (I murder) / he murders (he murders) / she murders (she murders) / it murders (it murders) / you murder (you murder) / we murder (we murder) / they murder (they murder)

I murdered (I murdered) / he murdered (he murdered) / she murdered (she murdered) / it murdered (it murdered) / you murdered (you murdered) / we murdered (we murdered) / they murdered (they murdered)

I will murder (I will murder) / he will murder (he will murder) / she will murder (she will murder) / it will murder (it will murder) / you will murder (you will murder) / we will murder (we will murder) / they will murder (they will murder)

Saturday, 15 June 2013

आंकड़ों का खेल: आखिर कौन बनेगा विजेता, भारत या पाकिस्तान?

बर्मिघम। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट दिग्गजों से लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। लोग बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। उससे पहले ही कोई पाकिस्तान के जीतने पर दांव लगा रहा है तो भारत को पक्का विजेता मान रहा है। लेकिन दोनों देशों के बीच हुए अबतक के मुकाबलों के आंकड़े क्या कहते हैं, आइए, जानते हैं इनके बारे में :

भारत-पाक आमने-सामने

मैच खेले : 124

भारत जीता : 49

पाक जीता : 71

परिणाम नहीं : 04

टाई : 00

उच्चतम स्कोर

भारत : 356/9 (50 ओवर), विशाखापत्तनम, 2005

पाकिस्तान : 344/8 (50 ओवर), कराची, 2004

न्यूनतम स्कोर

भारत : 79 (34.2 ओवर), सियालकोट, 1978

पाकिस्तान : 87 (32.5 ओवर), शारजाह, 1985

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर

भारत : 183, विराट कोहली, ढाका, 2012

पाकिस्तान : 194, सईद अनवर, चेन्नई, 1997

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

भारत : 5/16, सौरव गांगुली, टोरंटो, 1997

पाकिस्तान : 7/37, आकिब जावेद, शारजाह, 1991

चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने

मैच : 02

भारत जीता : 00

पाक जीता : 02


Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Friday, 14 June 2013

पाकिस्तान ने भारत को ललकारा, जीत का देख रहा सपना

बर्मिघम। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मुकाबले हारकर आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम शनिवार को होने वाले सबसे बड़े मुकाबले में टीम इंडिया को हराने का सपना देख रही है। पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नदीम अकरम चीमा भारत के खिलाफ अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाने के सदमे से बाहर निकल चुके हैं और भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पहले दो मुकाबले हार जाने के बाद उनके खिलाड़ी जरूर मायूस हो गए थे, लेकिन अब वे भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शनिवार को होने वाले इस मुकाबले पर उनका ध्यान पूरी तरह से टिका हुआ है।

चीमा ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे पहले अपनी गलतियों को देखें और फिर उन्हें सुधारें, क्योंकि टूर्नामेंट में उनका आखिरी मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि पाकिस्तान इस मुकाबले के लिए खुद को पूरी तरह तैयार तो बता रहा है, लेकिन अगर इतिहास की बात करें तो पाकिस्तान ने आइसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में भारत को नहीं हराया है। उसे हरबार हार का ही मुंह देखना पड़ा है। इसमें भी कोई शक नहीं कि वो हर मुकाबले से पहले खुद को ताकतवर बताता है, लेकिन आइसीसी के मुकाबले में वह भारत के सामने अबतक भीगी बिल्ली ही बनता आया है।

                                                                                      Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Wednesday, 12 June 2013

पांच रोचक पल: जब रैना के थ्रो पर हंसने पर मजबूर हुए सभी

लंदन। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का छठा मुकाबला काफी जबरदस्त रहा। पहले तो भारतीय गेंदबाजों ने जलवा दिखाया, फिर बल्लेबाजों ने कैरिबियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इसके बावजूद इस मुकाबले में ऐसे कई दिलचस्प मौके आए, जिसपर लोगों ने खूब मजे किए। चाहे वो गेल का जल्दी आउट होना हो या फिर सुरेश रैना का मजेदार थ्रो हो।

आइए, हम आपको बताते हैं, मैच के पांच सबसे रोचक पल :

1. गेल का स्लिप में शानदार कैच :

टीम इंडिया को उस वक्त बड़ी राहत मिली, जब 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज के सबसे अधिक खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार की उस जबरदस्त गेंद पर गेल चूक गए और स्लिप में खड़े आर. अश्विन को कैच थमा बैठे। अश्विन ने भी कोई गलती नहीं की और हवा में छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया। गेल सिर्फ 21 रन ही बना सके। उनके आउट होते ही भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि वे अच्छी तरह जानते थे कि गेल जबतक क्रीज पर हैं, तबतक टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित नहीं कही जा सकती।

2. जब सुरेश रैना का थ्रो इशांत के हिप पर लगा :

मैच के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर किरोन पोलार्ड ने कवर में एक शॉट लगाया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। सुरेश रैना ने फूर्ति दिखाते हुए गेंद को उठाकर अपने पैरों के बीच से विकेट की तरफ देखे बिना ही थ्रो कर दिया, लेकिन थ्रो की लाइन में उनसे कुछ कदम की दूरी पर इशांत शर्मा खड़े थे। गेंद सीधे इशांत के हिप पर लगी और वे वहीं बैठ गए। इस घटना के बाद सुरेश रैना अपनी हंसी पर नियंत्रण नहीं रख सके और ठहाके लगाने लगे। जब दर्शकों ने इसे बिग स्क्रीन पर देखा तो वे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

3. धौनी की अंपायर के फैसले को चुनौती :

22वें ओवर की आखिरी गेंद रवींद्र जडेजा ने मार्लेन सैमुअल्स को डाली, जो सीधे सैमुअल्स के पैड से टकराई और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पगबाधा की जोरदार अपील की, लेकिन पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने अपील को खारिज कर दिया। धौनी और जडेजा पूरी तरह से आश्वस्त थे, इसलिए उन्होंने डीआरएस का सहारा लिया, जिसमें सैमुअल्स को आउट करार दिया गया।

4. डैरेन सैमी का कड़ा प्रहार :

टीम इंडिया के खिलाफ वेस्टइंडीज का स्कोर 48 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन था, तभी डैरेन सैमी ने अचानक गियर बदला और अंतिम दो ओवरों में ताबड़तोड़ 35 रन ठोक दिए। 49वें ओवर में उन्होंने इशांत शर्मा की गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए, जबकि 50वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए। सैमी 35 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे।

5. धवन को जीवनदान :

टीम इंडिया के प्रशंसकों की सांसें उस वक्त अटक गई, जब 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन का एक आसान सा कैच उठा, लेकिन तुरंत बड़ी राहत मिल गई, क्योंकि फाइन लेग में केमार रोच ने उनका कैच टपका दिया। वह ओवर ड्वेन ब्रावो कर रहे थे, जबकि धवन सिर्फ 41 रन पर थे। उस जीवनदान की बदौलत धवन ने कैरिबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए नाबाद 102 रन बनाए।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Tuesday, 11 June 2013

आंकड़े : जानिए भारत-वेस्टइंडीज में कौन है किसपर भारी?

लंदन। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत-वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। ऐसे में जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, सेमीफाइनल में उसका स्थान पक्का हो जाएगा।

आइए, जरा आंकड़ों की जुबानी जानते हैं, कौन सी टीम किसपर है भारी?

भारत-वेस्टइंडीज आमने-सामने :

विंडीज में खेले गए मैच

कुल मैच : 29

भारत जीता : 10

वेस्टइंडीज जीता : 18

परिणाम नहीं : 01

भारत में खेले गए मैच

कुल मैच : 44

भारत जीता : 20

वेस्टइंडीज जीता : 24

परिणाम नहीं : 00

तटस्थ स्थानों पर खेले गए मैच

कुल मैच : 33

भारत जीता : 16

वेस्टइंडीज जीता : 15

परिणाम नहीं : 01

मैच टाई : 01

पिछले दस मैचों में :

भारत जीता - 08

विंडीज जीता - 02

उच्चतम स्कोर

भारत : 418/5 (50 ओवर), इंदौर, 2011

विंडीज : 333/8 (45 ओवर), जमशेदपुर, 1983

न्यूनतम स्कोर

भारत : 100 (28.3 ओवर), अहमदाबाद, 1993

विंडीज : 121 (43.5 ओवर), पोर्ट ऑफ स्पेन, 1997

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर

भारत : 219, वीरेंद्र सहवाग, इंदौर, 2011

विंडीज : 152*, डेसमंड हेंस, जॉर्जटाउन, 1989

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

भारत : 6/12, अनिल कुंबले, कोलकाता, 1993

विंडीज : 6/29, पैट्रिक पैटरसन, नागपुर, 1987


Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Monday, 10 June 2013

सेमीफाइनल में जगह बनाने को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

लंदन : सेमीफाइनल में जगह बनाने की कवायद में जुटी आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी ग्रुप बी के मुकाबले में मंगलवार को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। दोनों टीमें पहला मैच जीत चुकी है और दोनों को पता है कि कल जीतने से टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। 

विश्व चैम्पियन भारत ने कार्डिफ में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन से हराया जबकि वेस्टइंडीज ने कम स्कोर वाले मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से शिकस्त दी। कल का मुकाबला ऐसे खिलाड़ियों के बीच है, जिन्हें एक-दूसरे के बारे में अच्छी जानकारी है। हाल में इंडियन प्रीमियर लीग खेल चुके वेस्टइंडीज और भारत के खिलाड़ी एक दूसरे की ताकतों और कमजोरियों से बखूबी वाकिफ हैं। 

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कैरेबियाई कप्तान ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेलते हैं जबकि विराट कोहली और क्रिस गेल रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाड़ी हैं। शानदार फार्म में चल रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मलरेन सैमुअल्स ने पहले ही यह कहकर खतरे की घंटी बजा दी है कि कैरेबियाई खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड के हालात में भारतीय आक्रमण को नेस्तनाबूद करने की ताकत है। 

कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा है। उसके बल्लेबाज शानदार फार्म में है, जिन्होंने लगातार तीन मैचों में 300 से अधिक रन बनाए हैं। पहले मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए मुरली विजय को बाहर किया गया जिनकी जगह रोहित शर्मा ने ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित और शिखर धवन ने उम्दा पारियां खेली। दोनों ने 127 रन की प्रारंभिक साझेदारी की। भारत इस विजयी संयोजन को छेड़ना नहीं चाहेगा, जिसमें दिनेश कार्तिक को चौथे और धोनी को सुरेश रैना की जगह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते देखा गया। 

दूसरी ओर अपार प्रतिभाशाली होते हुए भी वेस्टइंडीज टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में टेस्ट कप्तान और हरफनमौला डेरेन सैमी को अंतिम एकादश से बाहर रखा। इससे टीम की गहराई और आत्मविश्वास का पता चलता है। लेकिन फिर पाकिस्तान के खिलाफ 170 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम दो विकेट से बमुश्किल जीत दर्ज कर सकी। गेल, जानसन चार्ल्स, डेरेन ब्रावो और सैमुअल्स की मौजूदगी वाला वेस्टइंडीज का शीषर्क्रम अगर चल निकला तो भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। इनके सामने नई गेंद संभालना उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा के लिए बड़ी चुनौती होगी। पहले 15 ओवर अभी तक हर मैच में निर्णायक साबित हुए है। चैम्पियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का रिकार्ड 2-1 का है। उसने पहले 1998 में ढाका में और 2006 में अहमदाबाद में भारत को हराया। भारत ने एकमात्र जीत 2009 में जोहानिसबर्ग में दर्ज की थी। 

वेस्टइंडीज के पास तेज गेंदबाजी की कमान संभालने के लिए केमार रोच, रवि रामपाल और टिनो बेस्ट है जबकि स्पिनर सुनील नारायण को खेलना भी आसान नहीं। वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रावो ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि यह ऐसी टीम के खिलाफ कठिन मुकाबला होगा जिसकी ताकत उसकी बल्लेबाजी है। लेकिन हमारे पास उनकी बल्लेबाजी पर नकेल कसने वाले गेंदबाज हैं। 

Saturday, 8 June 2013

Lesson 6 Fluency


Lesson 6 English Fluency Exercise

Lesson Text 2:14-47 (Acts)

Read the Lesson Text aloud. Read the entire section until you can pronounce each word correctly, reading each paragraph without pausing. Practice until you can read the entire Lesson Text with good English pronunciation.

Then Peter stood up with the other eleven apostles and in a loud voice began to speak to the crowd. “Listen to me and let me tell you what this means. These people are not drunk, as you suppose; it is only nine o’clock in the morning. Jesus of Nazareth was a man whose divine authority was clearly proven to you by all the miracles and wonders which God performed through him. You yourselves know this, for it happened here among you. In accordance with his own plan God had already decided that Jesus would be handed over to you; and you killed him by letting sinful men crucify him. But God raised him from death, setting him free from its power, because it was impossible that death should hold him prisoner.

“My friends, I must speak to you plainly about our famous ancestor King David. He died and was buried, and his grave is here with us to this very day. He was a prophet, and he knew what God had promised him: God had made a vow that he would make one of David’s descendants a king, just as David was. David saw what God was going to do in the future, and so he spoke about the resurrection of the Messiah when he said, ‘He was not abandoned in the world of the dead; his body did not rot in the grave.’ God has raised this very Jesus from death, and we are all witnesses to this fact. He has been raised to the right side of God, his Father, and has received from him the Holy Spirit, as he had promised. What you now see and hear is his gift that he has poured out on us. All the people of Israel, then, are to know for sure that this Jesus, whom you crucified is the one that God has made Lord and Messiah.”

When the people heard this, they were deeply troubled and said to Peter and the other apostles, “What shall we do, brothers?” Peter said to them, “Each one of you must turn away from your sins and be baptized in the name of Jesus Christ, so that your sins will be forgiven; and you will receive God’s gift, the Holy Spirit. For God’s promise was made to you and your children, and to all who are far away—all whom the Lord our God calls to himself.”

Peter made his appeal to them and with many other words he urged them, saying, “Save yourselves from the punishment coming on this wicked people.” Many of them believed his message and were baptized, and about three thousand people were added to the group that day. They spent their time in learning from the apostles, taking part in the fellowship, and sharing in the fellowship meals, and the prayers.

मैच हो तो ऐसा! भारत-द. अफ्रीका घमासान के 6 रोचक आंकड़े

नई दिल्ली। कार्डिफ में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले के तौर पर गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त घमासान हुआ। दोनों ही टीमों ने 300 से अधिक स्कोर बनाया, हलांकि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ गई और उसे 26 रनों से हरा दिया।

आइए, जानते हैं उस मुकाबले के कुछ रोचक आंकड़े :

- भारत द्वारा 7 विकेट के नुकसान पर बनाया गया 331 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में ग्वालियर में 3 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए थे। यह वही मैच था, जिसमें सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

- गुरुवार को भारत द्वारा बनाए गए 331 रन कार्डिफ में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 6 विकेट के नुकसान पर बनाया गया 304 रन था। यह रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही था।

- यह 66वां मौका था, जब भारत और दक्षिण अफ्रीका ने एक मैच में 300 या उससे अधिक रन बनाए। इन 66 मुकाबलों में से भारत की हिस्सेदारी 30 मैचों की है।

- दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड में 2007 से अबतक 11 मुकाबले खेले हैं और यह उसकी सातवीं हार है। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीमों में दक्षिण अफ्रीका प्रदर्शन सबसे अधिक निराशाजनक रहा है।

- दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज सोत्सोबे ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ 2 विकेट लेकर 83 रन खर्च किए। भारत के खिलाफ महंगा ओवर करने वाले वे तीसरे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बने। उनसे पहले 2010 में ग्वालियर वनडे के दौरान व्यान पर्नेल ने 2 विकेट लेकर 95 रन खर्च किए थे, जबकि उसी मुकाबले में डेल स्टेन ने बिना कोई विकेट लिए 89 रन खर्च किए थे।

- एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा सिर्फ दसवीं बार हुआ, जब किसी टीम के दो गेंदबाजों ने 80 या उससे अधिक रन खर्च किए। गुरुवार को भारत के खिलाफ सोत्सोबे ने 83 रन खर्च किए, जबकि क्लेनवेल्ड ने 81 रन खर्च किए।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Friday, 7 June 2013

It looks like + (noun)

You could be describing how something is similar or appears to be by the way it looks.

Here are some examples:

"It looks like a balloon."
"It looks like a jellyfish."
"It looks like a banana."
"It looks like a fish."

You can also use 'it looks like' to describe something that might be in the future.

Here are some examples:

"It looks like it's going to rain."
"It looks like it's going to be fun."
"It looks like it's going to be a long day."

You can also use it to describe something in the present tense.

Here are some examples:

"It looks like they are leaving."
"It looks like he is waving to us."
"It looks like she is lost."
"It looks like they are racing."

www.acme-aipc.in

It's gonna be + (adjective)

You're informing someone what something is going to be like. This could be something you are going to do, see or feel.

Here are some examples:

"It's going to be delicious."
"It's gonna be easy."
"It's gonna be depressing."
"It's going to be exciting."
"It's going to be disgusting."

You can also add 'he or she' or a person's name to describe how they might react to something.

Here are some examples:

"He is going to be tough to deal with."
"He is going to be terrific at that."
"She is going to be relieved to hear that."
"She is going to be scared after watching that movie."
"Sally is going to be successful."
"Mike is going to be grumpy after I tell him."

www.acme-aipc.in

That's why + (subject + verb)

'That's' is short for 'that is.' Here you are telling someone 'because of this' or 'therefore.'

Here are some examples:

"That's why people admire you."
"That's why she appears so happy."
"That's why babies crawl before they can walk."
"That's why Pam cries at sad movies."
"That's why you fail to understand."
"That is why you help out people in need."
"That is why you try and include everyone."
"That is why you lock your doors when you leave home."
"That is why she smiles when you walk by."
"That is why you use it for emergencies."

www.acme-aipc.in

If I were you, I would + (verb)

Here you are giving an example of what decision YOU would do given the circumstances. This can be in past tense or in a conditional present.

Here are some examples:

"If I were you, I would enjoy my vacation."
"If I were you, I would explain what happened."
"If I were you, I would continue working until it is done."
"If I were you, I would book my reservations now."
"If I were you, I would answer the question."

By adding 'have' after the word 'would' you are talking about something in the past tense.

Here are some examples:

"If I were you, I would have enjoyed my vacation."
"If I were you, I would have explained what happened."
"If I were you, I would have continued working until it was done."
"If I were you, I would have booked my reservations now."
"If I were you, I would have answered the question."

चैंपियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड में गब्बर की गूंज, भारत का जीत से आगाज

कार्डिफ। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने शानदार जीत के साथ आगाज किया। भारत ने उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 26 रनों से हरा दिया। 332 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 305 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले मैन ऑफ द मैच शिखर धवन (114) के पहले वनडे शतक और रोहित शर्मा (65) के शानदार अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाते हुए शानदार 127 रन जोड़े। इसके बाद रोहित शर्मा आउट हो गए। रोहित ने 81 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। विराट कोहली के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। कोहली 41 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

शिखर धवन (गब्बर) के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। आउट होने से पहले धवन ने धमाकेदार पारी खेली और वनडे करियर का पहला शतक लगाया। धवन 94 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 114 रन बनाकर आउट हुए। धवन के अलावा दिनेश कार्तिक ने 14 रन, सुरेश रैना ने 9 रन, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 27 रन और आर. अश्विन ने 10 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 29 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रन और भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले नाबाद रहे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मैक्कलेरेन (3) ने सबसे अधिक विकेट लिए। उनके अलावा सोत्सोबे ने 2 विकेट और जेपी डुमिनी ने 1 विकेट लिए।

भारत द्वारा दिए गए 332 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिणी अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दो विकेट सिर्फ 31 रन पर ही गिर गए। कोलिन इंग्राम 6 रन और हाशिम अमला 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोबिन पीटरसन और कप्तान एबी डिविलियर्स ने सूझबूझ के साथ पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाते हुए 124 रन जोड़ दिए, लेकिन पीटरसन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रनआउट हो गए। उन्होंने 72 गेंदों में 68 रन बनाए। इसके बाद जेपी डुमिनी भी कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान एबी डिविलियर्स के रूप में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पांचवां झटका लगा। वे 71 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड मिलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। डु प्लेसिस ने 30 रन, क्लेनवेल्ड ने 4 रन, सोत्सोबे ने 3 रन और मोर्ने मोर्कल ने 8 रन बनाए। मोर्कल का विकेट आखिरी गेंद पर गिरा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रयान मैक्लेरेन ने सबसे अधिक रन बनाए। मैक्लेरेन ने तेजी से रन बनाते हुए 61 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Thursday, 6 June 2013

What do you think about (verb-ing)


This question asks someone their opinion about a topic.

Here are some examples:

"What do you think about having a cup of tea with me?"
"What do you think about working overtime next week?"
"What do you think about waiting in line for tickets?"
"What do you think about sailing?"
"What do you think about staying here another night?"
"What do you think about retiring from your job?"
"What do you think about planting new trees in the backyard?"
"What do you think about offering to babysit?"
"What do you think about living in a new city?"
"What do you think about filming our vacation?"

टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी, जो पलट सकते हैं मैच का पासा

नई दिल्ली। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत होनी है। ट्रॉफी शुरू होने से पहले दोनों अभ्यास मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पूरे जोश में है। श्रीलंका के खिलाफ पहले अभ्यास मुकाबले में विराट कोहली और दिनेश कार्तिक का बल्ला चला था तो दूसरे अभ्यास मुकाबले में दिनेश कार्तिक और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का बल्ला चला था।

आइए, मुकाबले से पहले हम उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं :

1. दिनेश कार्तिक : मौजूदा टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दोनों अभ्यास मुकाबलों में अपने बल्ले से जौहर दिखाया। कार्तिक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले अभ्यास मुकाबले में नाबाद 106 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे अभ्यास मुकाबले में नाबाद 146 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी देखकर कप्तान धौनी भी काफी प्रभावित हुए। विदेशी जमीन पर उनके इस फॉर्म को देखकर धौनी ने उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में शामिल कर लिया है।

2. विराट कोहली : टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज विराट कोहली ने भी श्रीलंका के खिलाफ पहले अभ्यास मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था और 120 गेंदों में 144 रन बनाए थे। कोहली टीम इंडिया के मध्यक्रम की रीढ़ हैं। इनमें क्रीज पर अधिक देर तक टिककर खेलने की पूरी क्षमता मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे अभ्यास मुकाबले में वे सिर्फ 9 रन ही बना सके, लेकिन पहले मुकाबले में उन्होंने 334 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस अंदाज में बल्लेबाजी की थी, उससे यह तो साबित हो गया कि उनमें इतना दम है कि वे किसी भी परिस्थितियों में रनों की बारिश कर सकते हैं।

3. महेंद्र सिंह धौनी : इस लिस्ट में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हैं। सातवें नंबर पर धौनी जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, वो बेहतरीन है। अगर टीम इंडिया मुश्किलों में रहती है तो वे इस नंबर पर भी आकर टीम को मुश्किलों से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में भी यह देखने में आया था। धौनी ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार 91 रन बनाए थे।

4. उमेश यादव : शादी के कारण थोड़ी देर से टीम इंडिया के साथ जुड़े तेज गेंदबाज उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे अभ्यास मुकाबले में जिस तरह से तूफानी गेंदबाजी की, उससे भारत को काफी राहत मिली। यादव ने 5 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट झटके और कंगारू बल्लेबाजों को पिच पर जमने नहीं दिया। उनकी गेंदें काफी स्विंग कर रही थीं। ऐसे में उमेश यादव ने यह साबित किया कि कोई भी दूसरा देश भारत की गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर न समझे।

5. इशांत शर्मा : आइपीएल में अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान करने वाले इशांत शर्मा का फॉर्म इंग्लैंड में भी जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने उमेश यादव का पूरा साथ दिया और 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इशांत ने 5 ओवरों में सिर्फ 11 रन खर्च किए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्डिफ के सोफिया गार्डस मैदान में भारतीय गेंदबाज किस कदर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कहर बरपा सकते हैं।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)

Broach


Wednesday, 5 June 2013

Lesson 6g


6.5 Repeat each word (regular verbs).

6.5a
TO DECIDE (to decide) / She promised to decide. (She promised to decide.)

Decide. (Decide.) / Please decide. (Please decide.)

deciding (deciding) / He is deciding. (He is deciding.)

decided (decided) / it is decided (it is decided) / it was decided (it was decided) / it will be decided (it will be decided)

I decide (I decide) / he decides (he decides) / she decides (she decides) / it decides (it decides) / you decide (you decide) / we decide (we decide) / they decide (they decide)

I decided (I decided) / he decided (he decided) / she decided (she decided) / it decided (it decided) / you decided (you decided) / we decided (we decided) / they decided (they decided)

I will decide (I will decide) / he will decide (he will decide) / she will decide (she will decide) / it will decide (it will decide) / you will decide (you will decide) / we will decide (we will decide) / they will decide (they will decide)

6.5b
TO ADD (to add) / She promised to add it. (She promised to add it.)
Add. (Add.) / Please add it. (Please add it.)adding (adding) / He is adding it. (He is adding it.)

added (added) / it is added (it is added) / it was added (it was added) / it will be added (it will be added)

I add (I add) / he adds (he adds) / she adds (she adds) / it adds (it adds) / you add (you add) / we add (we add) / they add (they add)

I added (I added) / he added (he added) / she added (she added) / it added (it added) / you added (you added) / we added (we added) / they added (they added)

I will add (I will add) / he will add (he will add) / she will add (she will add) / it will add (it will add) / you will add (you will add) / we will add (we will add) / they will add (they will add)

6.5c
TO APPEAR (to appear) / She promised to appear. (She promised to appear.)
Appear. (Appear.) / Please appear. (Please appear.)appearing (appearing) / He is appearing. (He is appearing.)

appeared : It is appeared is infrequently or never used.

I appear (I appear) / he appears (he appears) / she appears (she appears) / it appears (it appears) / you appear (you appear) / we appear (we appear) / they appear (they appear)

I appeared (I appeared) / he appeared (he appeared) / she appeared (she appeared) / it appeared (it appeared) / you appeared (you appeared) / we appeared (we appeared) / they appeared (they appeared)

I will appear (I will appear) / he will appear (he will appear) / she will appear (she will appear) / it will appear (it will appear) / you will appear (you will appear) / we will appear (we will appear) / they will appear (they will appear)

6.5d
TO HAPPEN (to happen) / She wanted it to happen. (She wanted it to happen.)
Happen. (Happen.) / Please make it happen. (Please make it happen.)happening (happening) / It is happening. (It is happening.)

happened : It is happened is infrequently or never used.

I happen (I happen) / he happens (he happens) / she happens (she happens) / it happens (it happens) / you happen (you happen) / we happen (we happen) / they happen (they happen)

I happened (I happened) / he happened (he happened) / she happened (she happened) / it happened (it happened) / you happened (you happened) / we happened (we happened) / they happened (they happened)

I will happen (I will happen) / he will happen (he will happen) / she will happen (she will happen) / it will happen (it will happen) / you will happen (you will happen) / we will happen (we will happen) / they will happen (they will happen)

www.acme-aipc.in

Lesson 6e


6.3 Repeat each sentence at the time I tell you. I will say, “Yesterday I needed groceries. Today _________.” You will answer, “Today I need groceries.” Use the same person (I, he, she, we, you or they) in the sentence.

6.3a
Yesterday I needed groceries. Today _________.
(Today I need groceries.) Today I need groceries. (Today I need groceries.)
Today he needs groceries. Tomorrow _________.
(Tomorrow he will need groceries.) Tomorrow he will need groceries. (Tomorrow he will need groceries.)
Tomorrow we will need groceries. Yesterday _________.
(Yesterday we needed groceries.) Yesterday we needed groceries. (Yesterday we needed groceries.)
6.3b
Yesterday they appealed to the men. Today _________.
(Today they appeal to the men.) Today they appeal to the men. (Today they appeal to the men.)
Today we appeal to the men. Tomorrow _________.
(Tomorrow we will appeal to the men.) Tomorrow we will appeal to the men. (Tomorrow we will appeal to the men.)
Tomorrow you will appeal to the men. Yesterday _________.
(Yesterday you appealed to the men.) Yesterday you appealed to the men. (Yesterday you appealed to the men.)
6.3c
Yesterday you added your brother to the group. Today _________.
(Today you add your brother to the group.) Today you add your brother to the group. (Today you add your brother to the group.)
Today he adds your brother to the group. Tomorrow _________.
(Tomorrow he will add your brother to the group.) Tomorrow he will add your brother to the group. (Tomorrow he will add your brother to the group.)
Tomorrow we will add your brother to the group. Yesterday _________.
(Yesterday we added your brother to the group.) Yesterday we added your brother to the group. (Yesterday we added your brother to the group.)
6.3d
Yesterday they took part in the work. Today _________.
(Today they take part in the work.) Today they take part in the work. (Today they take part in the work.)
Today they take part in the work. Tomorrow _________.
(Tomorrow they will take part in the work.) Tomorrow they will take part in the work. (Tomorrow they will take part in the work.)
Tomorrow they will take part in the work. Yesterday _________.
(Yesterday they took part in the work.) Yesterday they took part in the work. (Yesterday they took part in the work.)
6.3e
Yesterday we decided to help. Today _________.
(Today we decide to help.) Today we decide to help. (Today we decide to help.)
Today we decide to help. Tomorrow _________.
(Tomorrow we will decide to help.) Tomorrow we will decide to help. (Tomorrow we will decide to help.)
Tomorrow we will decide to help. Yesterday _________.
(Yesterday we decided to help.) Yesterday we decided to help. (Yesterday we decided to help.)

www.acme-aipc.in

उमेश यादव का कहर, भारत ने कंगारुओं को 243 रनों से रौंदा

कार्डिफ। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के वार्म-अप मुकाबले में दिनेश कार्तिक की शानदार नाबाद शतकीय पारी और उमेश यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 243 रनों से रौंद दिया। पहले दिनेश कार्तिक (नाबाद 146) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (91) की जबरदस्त पारी और फिर उमेश यादव (5 विकेट) की कहर बरपाती गेंदों के सामने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिक नहीं सके और 23.3 ओवरों में ही महज 65 रन बनाकर ढेर हो गए।

भारत द्वारा दिए गए 309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से लड़खड़ा गई। पहले मैथ्यू वेड 5 रन बनाकर आउट हुए, फिर डेविड वार्नर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद माइकल क्लार्क की जगह कप्तानी कर रहे जॉर्ज बेली महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। फिर फिलिप ह्यूग्स 14 रन, मिशेल मार्श शून्य, शेन वॉटसन 4 रन, जेम्स फॉकनर 7 रन, मिशेल जॉनसन 2 रन, मिशेल स्टार्क शून्य और एडम वोग्स 23 रन बनाकर आउट हो गए।

उमेश यादव ने 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि इशांत शर्मा को 3 विकेट और आर. अश्विन को 1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम का जब एकबार विकेट गिरना शुरू हुआ, तो वह रुकने का नाम नहीं लिया। भारतीय गेंदबाजों का कहर इस कदर बरपा कि कंगारू टीम 25 ओवर भी नहीं खेल सकी।

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक (डीके) के शानदार नाबाद शतक और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए।

दिनेश कार्तिक ने 140 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 146 रन बनाए, जबकि धौनी ने 77 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदार 91 रन बनाए। इससे पहले भारत की शुरुआत भी बेहद निराशाजनक रही और उसके शुरुआती पांच बल्लेबाज सिर्फ 55 रन पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कार्तिक और धौनी ने सूझबूझ के साथ खेलते हुए शतकीय साझेदारी निभाई और टीम इंडिया को मुश्किलों से बाहर निकाला।

टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय ने 1 रन और शिखर धवन ने 17 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने 9 रन, रोहित शर्मा ने 10 रन और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 14 रन बनाए। सुरेश रैना अपना खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल मार्श और मैक्के को 2-2 विकेट मिले, जबकि मिशेल जॉनसन और जेम्स फॉकनर को 1-1 विकेट मिला।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहले वार्म-अप मुकाबले में भी श्रीलंका को 5 विकेट से हराया था। 6 जून को चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है और पहला मुकाबला भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अभ्यास मुकाबलों में मिली जीत टीम इंडिया के लिए मददगार साबित हो सकती है।

Sabhar (Courtesy - Dainik Jagran etc.)